बलियाः दहेज के लिए बहू को जलाकर मारने वाली सास को आजीवन कारावास की सजा

बलिया में दहेज की वजह से  अपनी बहू को जलाकर मारने वाली दोषी सास को कोर्ट ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला कोर्ट ने हत्या के 8 साल पुराने मामले में अपना फैसला सुनाया है। अब दोषी सास को पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजारनी पड़ेगी।

जानकारी के मुताबिक जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया सोनी का विवाह रसड़ा कस्बे के दिनेश चंद्र सोनी के साथ पांच दिसंबर 2006 को हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले गुड़िया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने पीड़िता को शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान किया और 14 नवंबर 2014 को उसकी जलाकर हत्या कर दी

अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश पाठक ने बताया कि इस मामले में सोनी के पिता की तहरीर पर उसके पति दिनेश चंद्र सोनी और सास आशा देवी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और दहेज प्रताड़ना अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट गया और लंबी सुनवाई हुई।

जिला न्यायाधीश प्रशांत बिलगैयो की अदालत ने बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सास आशा देवी और पति दिनेश चंद्र सोनी को दोषी करार देते हुए आशा को आजीवन कारावास और दिनेश को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने दोषी सास पर 25 हजार और दिनेश पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा न करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago