बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव की तैयारियां अब जोरो पर हैं. महज़ तारिख का इंतजार है. एक तरफ जहाँ उम्मीदवारों ने भी अपनी तरफ से तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है तो दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से भी चुनाव की करीब करीब पूरी तैयारियां कर ली हैं.
किसी भी वक़्त चुनाव की तारिख का ऐलान हो सकता है. आरक्षण के ऐलान का इंतजार है सभी को. बलिया में जारी हुई मतदाता सूची में सीयर और नगरा ब्लाक में 94 ग्राम पंचायत है जो सबसे अधिक है.
इसके अलावा सबसे कम पंचायत 25 छपरा में हैं. इसके अलावा पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 391455 नए मतदाता जुड़े हैं. कहा जा रही है कि यही नए जुड़े मतदाता इस बार के चुनाव की पूरी तस्वीर बदल सकते हैं.
प्रशासन ने नए मतदाताओं का नाम जोड़ दिया है. 3921 नए बूथ बनाये गए हैं. सबसे अधिक बूथ सीयर ब्लाक में 335 में हैं और सबसे कम 163 बेरुआरबारी में हैं.
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बेचू राम ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गयी है.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…