बलिया : विधानसभा सीटों के लिए सपा से इतने नेताओं ने मांगे टिकट, सदर से सबसे अधिक आवेदन !

बलिया डेस्क : बलिया के 6 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ने के इच्छुक नेताओं की लम्बी होती जा रही है। बलिया खबर  के लखनऊ सूत्रों के मुताबिक जिले की 6 सीटों के लिए अबतक 50 से ज्यादा लोगों ने अपनी दावेदारी की है। वहीँ अबतक 15 से ज्यादा आवेदन बलिया नगर सीट से पहुंचे हैं।

वहीँ बेल्थरा रोड सुरक्षित सीट के लिए सबसे कम नेताओं ने दावेदारी की है। बता दें की सपा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अभी से शुरू हो गई है। जिसके लिए दावेदारों से आवेदन मांगे गए थे। खास बात ये है की जहां पार्टी का विधायक है, उन सीटों के लिए आवेदन नहीं मांगे गए।

इस तरह से यहां की बांसडीह विधानसभा सीट के लिए आवेदन नहीं मांगा गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जनवरी तय की गई थी। उस अवधि तक 6 सीटों के लिए 50 से ज्यादा आवेदन आए हैं। हालांकि किसी वजह अब आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। आवेदन वही कर सकता है, जो पार्टी का सक्रिय सदस्य हो और समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता ले रखी हो।

ऐसे में संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 26 जनवरी तक हुए आवेदनों के मुताबिक बलिया सदर सीट के लिए सबसे अधिक 15 लोगों ने दावेदारी की है। गौर करने वाली बात यह है कि समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी करने वालों में वरिष्ठ नेताओं के अलावा छात्र राजनीति से आने वाले युवाओं की भी सूची लंबी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago