अब बलिया में कोटेदार भी वसूल करेंगे बिजली की बिल !

बलिया डेस्क : कोटेदारों को आय में इजाफा करने के लिए सरकार ने एक नया कदम उठाया है. खबर यह है कि अब बलिया में बिजली की बिल नज़दीक के कोटेदारों के पास जाकर भी जमा कराई जा सकेगी.

कोटेदार ई-पॉस मशीनों के ज़रिए बिजली का बिल भी जमा करेंगे. इससे एक फायदा यह होगा कि आम लोगो को बिजली का बिल जमा करने में सहूलत होगी तो दूसरी तरफ कोटेदारों की आय में भी इजाफा होगा. दर असल इसके बदले में ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदार को 16 और शहरी कोटेदारों को 12 रुपये प्रति बिल कमीशन के तौर पर बिजली विभाग की तरफ से कोटेदारों को दिया जायेगा.

वहीँ इस दिशा में अब जल्द ही कोटेदारों को ई-पॉस मशीन के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि उन्हें बिजली का बिल जमा करने में कोई दिक्कत न हो. आपको बता दें कि इससे पहले ऑनलाइन पेमेंट के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में सहकारी समितियों में बिजली का बिल जमा करने की सुविधा पहले ही दी जा चुकी है.

हालाँकि इसके बाद भी तमाम बिजली उपभोक्ता समय पर बिजली का भुगतान नहीं कर रहे थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. उम्मीद है कि इसके बाद लोग वक़्त पर नियमित तौर पर बिजली का बिल जमा कराएँगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago