Categories: बलिया

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस की निर्माण प्रक्रिया शुरू, खत्म होंगे कई चक मार्ग

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण को प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए गजट किया जा रहा है। ऐसे में जनपद के विभिन्न गांवों के 113 के अधिक चक मार्गों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि गाजीपुर बलिया मांझी घाट के बीच बनने वाला फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर प्रारंभिक प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरु है और इसको लेकर क्रमवार गजट किया जा रहा है।

यह एक्सप्रेस वे कुल 88 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें तहसील सदर के 72 और बैरिया तहसील के 16 गांव हैं और फिर मांझी घाट पुल से जुड़ेगा। जमीन अधिग्रहण का काम यूपीडा करेगा। जमीन अधिग्रहण से संबंधित हो रहे गजट में जमीन की प्रवृत्ति का भी जिक्र है।

अब तक हुए गजट को देखें तो किसानों को खेती की सुविधा के लिए पूर्व के वर्षों में चकबंदी के दौरान निर्धारित चकमार्ग भी अब अपना अस्तित्व भी खो देंगे। कुल 88 गांवों की जमीन के बीच जगह-जगह निर्धारित कुल 113 चकमार्ग भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की जद में आ रहे हैं। इसके अलावा कई जगह बाग भी प्रभावित होंगे, जिसमें लगे पेड़ काटने होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago