बलिया के चितबड़ागांव में जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रबंधक डॉक्टर धर्मात्मा नंद के द्वारा किया गया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। ताकि कोई भी बच्चा बीमारियों की चपेट में न आए और मन लगाकर पढ़ाई कर सके। इसी क्रम में विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें आंखों की जांच, ऑक्सीजन लेवल, दात की जांच, ब्लडप्रेशर व अन्य जांच की गई। इस दौरान मेडिकल जांच टीम के संयोजक डॉक्टर गिरिजेश पाण्डेय उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ़ भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रबंधक डॉक्टर धर्मात्मा नन्द ने सभी बच्चों एवं स्टाफ़ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…