विधायक उमाशंकर सिंह ने की आगजनी से पीड़ित परिवारों की मदद, बलिया के मंत्रियों पर कसा तंज!

बलिया। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने अब चिलकहर में आगजनी की घटना से पीड़ित लोगों की मदद की। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अपनी ओर से आर्थिक सहायता राशि 10-10 हजार रुपये दी। साथ ही पीड़ित परिवारों को 25 किलो चावल 25 किलो आटा सरसों का तेल 5 किलो आलू नमक 5 मीटर त्रिपाल हल्दी राशन दिया। इतना ही नहीं सरकार से भी हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन उन्होंने पीड़ित परिवारों को दिया।

बता दें गुरुवार की रात 12 बजे आग लग जाने से कई रिहायशी झोपड़ियां जल गई थी जिसमें लाखों रूपये का नुक्सान हुआ था। बकरियां मुर्गियां जल गई थी। कपड़ा पैसा अनाज जल कर राख हो गया था। वहीं विधायक उमाशंकर ने पीड़ित परिवार की मदद के साथ ही कहा कि सरकार से जितनी भी क्षमता होगी हर संभव मदद दिलवाऊंगा। जितने लोगों की झोपड़ियां जल गई हैं उनका आवास बने इसकी कोशिश करूंगा।इसके अलावा विधायक ने सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की कहनी और कथनी में बहुत अंतर होता है। मैं गरीबों की सेवा करने आया हूं और यही मेरी सेवा है मैं जो कुछ भी दे रहा हूं अपने घर से दे रहा हूं।

जिले में तो दो मंत्री हैं लेकिन अभी तक किसी ने पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश नहीं की। इस दौरान कई पदाधिकारी को कार्यकर्ता मौजूद रहे।बता दें विधायक उमाशंकर सिंह ने इससे पहले ठेले पर मरीज को ले जाने के मामले में बुजुर्ग की मदद की। उन्होंने अंदौर गांव पहुंचकर बुजुर्ग से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बता दें एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से बुजुर्ग को अपनी पत्नी को ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा था और समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago