अवै’ध खन’न मामला- रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के बैंक खाते सी’ज

बलिया- सोनभद्र में खनिज देयों के करीब एक करोड़ 67 लाख रुपये के बकायेदार बलिया के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बकाए की राशि जमा न करने पर प्रशासन ने बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज में दो खाते को सीज करा दिया है।

 खान अधिकारी केके राय ने बताया कि उमाशंकर सिंह की बिल्ली-मारकुंडी में छात्र-शक्ति के नाम से खनन पट्टा है। कई माह पूर्व उनके खनन पट्टे की जांच हुई थी तो पता चला कि स्वीकृत लीज से बढ़कर खनन हुआ है।

इस पर टीम ने जांच पड़ताल कर खदान मालिक पर 1 करोड़ 67 लाख 74 हजार 717 रुपये खनिज देय निर्धारित किया। पट्टे धारक को देय की धनराशि जमा कराने संबंधी पत्र भेजा गया।

मार्च माह में तहसील प्रशासन ने पट्टेधारक को नोटिस भेजा। लेकिन नोटिस के जवाब में बकाया धनराशि जमा नहीं की गई।

तहसीलदार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक को पत्र भेजकर उमाशंकर सिंह के खाते के बारे में जानकारी मांगी मगर वहां से सूचना नहीं मिलने पर एसडीएम यमुनाधर चौहान एवं तहसीलदार विकास पांडेय गुरुवार को बैंक पहुंचे।

तहसीलदार विकास पांडेय ने कहा कि  बकाया खनिज देय को जमा करने के लिए विधायक उमाशंकर सिंह को नोटिस भेजी गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज में उमाशंकर सिंह के दो खाते थे उन्हें सीज करा दिया गया है। अब उनके चल संपत्ति के बारे में पता लगाकर उसे कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago