Categories: Uncategorized

लता जैसी ‘सुरीली आवाज’ वाली बुजुर्ग ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल, देखिये विडियो …

आज हम आपको मिलाएंगे एक ऐसी बुजुर्ग महिला से जिसकी आवाज हुबहू लता मंगेशकर जी से मिलती है ।यह बुजुर्ग महिला पश्चिम बंगाल की है। लता मंगेशकर जी का गाना गुनगुनाती हुई बुजुर्ग महिला कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के स्टेशन की है । इस वीडियो में महिला लता मंगेशकर जी का गाना “एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है” गुनगुना रही है।

पश्चिम बंगाल की इस बुजुर्ग महिला का गाना गाते हुए वीडियो बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है । अलग-अलग लोग इस वीडियो को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं ।बुजुर्ग महिला द्वारा गाए गए इस गाने को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को मिले हैं लाखों व्यूस और हज़ारो शेयर ।

महिला द्वारा गाया गया गाना 1972 में आई फिल्म शोर का है जो उस समय बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हुआ था और आज भी यह गाना उतना ही लोकप्रिय है । इस गाने को लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था। फेसबुक पर शेयर होने के बाद इसे सोशल मीडिया में वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने यह तक लिख डाला कि “इस महिला की आवाज में बहुत ही दर्द है मुझे लगता है कि गाने की आवाज इसके दर्द को बयां कर रही है उम्मीद करता हूं कि भगवान इसे आशीर्वाद दें”।

दोस्तों जहां एक तरफ इस गाने ने पुरानी यादों और फिल्मों को ताजा कर दिया वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग महिला द्वारा गाए जाने वाले गाने ने लोगों को भावुक भी कर दिया । लोग इस बुजुर्ग महिला की आवाज की खूब तारीफें कर रहे हैं उनका कहना है कि इस महिला की आवाज बिल्कुल लता मंगेशकर जैसी है। नीचे दी हुई विडियो में आप भी सुने महिला कि आवाज़.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago