बलिया। जनहितैषी और पीड़ितों की मदद के लिए खड़े रहने वाले रसड़ा विधायक उमा शंकर सिंह ने फिर एक बार संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने हादसे में जान गवाने वाले एक पुलिसकर्मी और युवक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही 20-20 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद भी की। और भरोसा दिलाया कि वह मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा शंकर सिंह ने रविवार को स्वर्गीय निरंजीवी राम के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।। साथ ही आर्थिक मदद के तौर पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी। बता दें विगत दिन एक सड़क हादसे में चिरंजीवी और गांव के नवयुवक आलोक राम पुत्र बचनाल राम की मौत हो गई थी। ऐसे में विधायकन दोनों ही परिवारों से मुलाकात कर सहायता राशि दी।
विधायक ने बताया कि परिवार के किसी भी सदस्य का निधन विपत्ति का पहाड़ टूटने जैसा होता है, लेकिन जब परिवार की कमाई और भरण – पोषण के सहारे का ही निधन हो जाय तो यह संकट और भयावह हो जाता है। ऐसी ही विपत्ति का पहाड़ ग्रामसभा सवन निवासी चिरजीवी राम के परिवार पर टूटा, निरजीची पुलिस विभाग में कार्यरत थे, उनके ही कक्ष पर पूरे परिवार का भार था।
विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में चिरजीवी और गांव के नवयुवक आलोक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उस दुःख की घड़ी में दोनों शोकाकुल परिवार के बीच पहुचकर शोक संवेदना व्यक्त कर हाउस बंधाया और निजी तौर पर सहायता के रूप में दोनों परिवारों को बीस बीस हजार रुपये देकर आर्थिक मदद की साथ ही आश्वस्त भी किया कि आगे भी भरसक मदद करेगे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…