मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने कालेज पहुचे बलिया विधायक, भावुक हो कर रो पड़े !

बलिया– मंत्री बनने के बाद पहली बार बलिया पहुचे विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल अपने स्वागत समारोह के दौरान भावुक हो कर रो पड़े । आंनद स्वरुप शुक्ल का काफिला सबसे पहले एससी कॉलेज पंहुचा जहाँ कभी वो इसी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। यहां छात्रनेताओं व छात्रों की भीड़ ने आनंद को फूल-मालाओं से लाद दिया। इतना स्वागत देख आनंद भावुक हो गए।

आनंद स्वरूप शुक्ल ने सोमवार को ही लखनऊ में अपने कार्यालय जाकर कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद रात में वे वाराणसी पहुंच गए। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद बलिया के लिए रवाना हुए। बलिया की सीमा में धर्मापुर पहुंचे तो वहां पहले से ही सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल-ताशा की धुन पर थिरकते हुए जमे थे। आनंद के पहुंचते ही उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

बता दें की सदर विधायक आनंद को योगी मंत्रिमंडल विस्तार में बतौर राज्य मंत्री शामिल किया गया है। सूबे के नए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप की मां सीता शुक्ला ने बताया, ‘मेरे चार बेटे और एक बेटी है, जिनमें आनंद सबसे छोटा है।

मेरे परिवार से कोई राजनीति में नहीं था। आनंद बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज था। वहीं, बारहवीं कक्षा पास करने के बाद से राजनीति से उसका लगाव हो गया था। सतीश चंद्र कालेज में छात्र संघ का अध्यक्ष बना तब से रुचि और बढ़ गई।

आज मैं बहुत खुश हूं। आनंद विधायक बनने के ढाई साल बाद मंत्री बन गया। आनंद को शादी के लिए मैंने कई बार कहा लेकिन वह मुझसे अकेले में बोला कि मां मुझे शादी नही करनी है। देश सेवा, पार्टी सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। यही वजह है कि आनंद ने अब तक शादी नहीं की।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago