Categories: featured

बलिया: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, पीड़िता को दिल्ली ले जाकर 10 माह से शोषण कर रहा था आरोपी

बलिया में आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध घटित हो रहे हैं। कहीं बलात्कार की खबर देखने को मिलती है तो कही छेड़छाड़ की। अब अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह जनपद की युवतियों को बाहर ले जाकर उन्हें हवस का शिकार बना रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर दिल्ली ले जाकर तकरीबन दस माह तक बलात्कार करने की घटना सामने आई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय पीड़िता गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिसे पिछले साल 28 नंवबर को दूसरे गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अजय वर्मा ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर अजय के विरुद्ध अपहरण का मामला 28 नवंबर 2020 को दर्ज किया गया।

पुलिस तब से ही युवती की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को पीड़िता को दिल्ली से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एक सितंबर को उसे अदालत में पेश कर उसका लिखित बयान दर्ज कराया। लड़की ने बयान में कहा कि आरोपी अजय उसे दिल्ली ले गया तथा उससे लगातार बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago