Categories: बलिया

बलियाः फीस जमा न होने पर दी ऐसी सजा कि मासूम को आया पैरालाइज अटैक

बलिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक कॉन्वेंट स्कूल में फीस न भरने की सजा देते हुए कक्षा एक के छात्र को चार घंटे तक हाथ उठाकर खड़े रहने की सजा दी गई।

इससे छात्र बेहोश हो गया और पैरालाइज का शिकार हो गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक रसड़ा कस्बे में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक छात्र के पिता सेराज अख्तर का आरोप है कि कक्षा एक में पढ़ने वाले उसके  7 वर्षीय बेटे अयाज अख्तर को फीस नहीं जमा करने पर 27 जनवरी को क्लास रूम में चार घंटे तक दोनों हाथ उठाकर खड़ा कर प्रताड़ित किया गया।

इसके चलते अयाज बेहोश होकर गिर पड़ा और पैरालाइज का शिकार हो गया। पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया कि रसड़ा कस्बे के सेराज अख्तर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक प्रद्युम्न वर्मा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र पाल और टीचर अफसाना के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago