बलिया- ऑफिस बुलाने पर नहीं आये थानेदार, तो समर्थकों के साथ मंत्री खुद पहुच गए थाने

बलिया.  कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर किसी मामले को लेकर थानेदार को बुलवाया, लेकिन उसने मंत्री जी की बात को अनसुना कर दिया और बुलाने पर भी नहीं आया। यह बात मंत्री जी को इतनी नागवार गुजरी कि वह अपने समर्थकों और भीड़ के साथ पहुंचकर थाना घेराव कर दिया। वह काफी देर तक वहां रहे। दरअसल उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यू पी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जब भी बलिया में रहते हैं वह अपने कार्यालय पर दरबार लगाकर जनसुनवाई करते हैं।

रसड़ा के कोतवाली रोड स्थित उनके आवास पर ही उनका पार्टी कार्यालय है। गुरुवार को भी वह अपने कार्यालय पर जनसुनवाई कर रहे थे। उसमें कार्यकर्ता और फरियादी दोनों मौजूद थे। इसी दौरान कोई मामला आया तो मंत्री जी ने तत्काल संबंधित रसड़ा कोतवाली को फोन लगा दिया। कोतवाल ज्ञानेश्वर मिरा से उनकी बात हुई और उन्होंने कोतवाल को पार्अी कार्यालय बुलाया।

कोतवाल ने मंत्री जी बात सुनी तो पर उसे अनसुना कर दिया और वहां नहीं पहुंचे। मंत्री जी का आवास रसड़ा कोतवाली मार्ग पर महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके जब करीब घंटे भर बाद भी कोतवाल नहीं आए तो मंत्री जी को यह बात नागवार लगी। गुस्से में लाल मंत्री जी अपने समर्थकों और जनसुनवाई में आई भीड़ को लेकर कोतवाली पहुंच गए।

बताया गया है कि उन्होंने वहां धेराव कर दिया। मंत्री जी पहुंचे तो कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा कोतवाली में ही मौजूद थे। काफी देर तक समर्थकों संग ओम प्रकाश राजभर कातवाली पर डटे रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago