Categories: बलिया

बलिया – बालू लदे ओवरलोड ट्रक देख भड़के मंत्री दयाशंकर, पुलिस को फटकारा, 5 ट्रक सीज

बलिया। हमेशा सक्रिय रहने वाले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एक बार भी एक्शन में दिखे। सड़क किनारे लाल बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को देखकर भड़क गए। मंत्री के निर्देश पर पुलिस ने ट्रक सीज किए। इस कार्रवाई से ट्रक चालकों व संचालकों में खलबली मची हुई है।

दरअसल परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सोमवार की रात मनियर इलाके के किसी गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी नजर बांसडीह-मनियर मार्ग पर हालपुर और नारायनपुर के बीच सड़क किनारे खड़े लाल बालू लदे ट्रकों पर पड़ी। इसके बाद वह मौके पर ही रुक गये और एसओ मनियर को फोन कर बुलवाया।

सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मंत्री को बताया कि यह इलाका बांसडीह कोतवाली क्षेत्र का है। इसके बाद पहुंचे कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने 5 ट्रकों को कब्जे में लेकर सीज किया। बताया जाता है कि मंत्री का काफिला रुकते ही ट्रकों के चालक और खलासी खेतों के रास्ते सरपट भाग गये। इसको लेकर काफी देर तक खलबली मची रही।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य बिहार से लाल बालू की खेप लेकर ट्रकें मांझी चांददियर के बीच घाघरा नदी पर निर्मित जयप्रभा सेतु के रास्ते प्रवेश करती है। ट्रक चांददियर पुलिस चौकी, बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, मनियर, सुखपुरा, सिकन्दरपुर, गड़वार, उभांव, नगरा आदि इलाकों से होकर जनपद के अलग-अलग जगहों पर पहुंचते है। कुछ गाड़िया गाजीपुर, देवरिया व मऊ आदि जनपदों में भी जाती हैं।

सोमवार की रात परिवहन मंत्री ने बालू लदे ट्रक पकड़े। लोगों का कहना है कि बांसडीह कोतवाली पुलिस सवारी वाहनों को सीज और चालान करतीं है, जबकि लाल बालू लदे ट्रकों पर कार्रवाई नहीं होना लोगों के समझ से परे है। कुछ लोगों ने मंत्री से इस बात की शिकायत की है कि एक चौकी इंचार्ज सवारियों को उतारकर गाड़ियों को सीज करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन उनकी नजर ओवरलोड ट्रकों पर नहीं पड़ रही है। परिवहन मंत्री ने भी बांसडीह पुलिस को फटकार लगाई और अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago