बलिया के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अब इन स्वास्थ्य केंद्रों को 1-1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएग। इस राशि से इन केंद्रों का विकास हो सकेगा और सुविधाओं में ईजाफा होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार के मुताबिक जिन अस्पतालों का संचालन मानक के अनुरूप होता है और जहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं, उन्हें कायाकल्प और एन्क्वास अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर रंजीत बहादुर ने बताया कि सीचएसी दुबहर, रेवती, सीयर और रतसर सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इन्हें 1 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसका 75 प्रतिशत अस्पताल की व्यवस्थाओं में और 25 प्रतिशत स्टाफ को इनसेंटिव के तौर पर प्रदान किया जाएगा।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…