Categories: बलिया

बलियाः टिकट कटने से नाराज नेता कर रहे विरोधी प्रत्याशी का समर्थन

बलिया में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। यहां कई पार्टियों के दावेदारों के टिकट कट गए हैं। इससे विभिन्न दलों में विरोध की स्थिति देखी जा रही है।

भाजपा के नेता अब विरोधी प्रत्याशी के समर्थन में जुट गए हैं तो सपा के बागी चुनाव मैदान में है। टिकट कटने से नाराज नेता खुलकर पार्टी का विरोध कर रहे हैं और ये विरोध कहीं न कहीं उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में पार्टी के दिग्गज नाराज हुए नेताओं को मनाने में जुट गए हैं। भाजपा-सपा में कई नेता लंबे समय से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन आखिर में उन्हें निराशा हाल लगी। ऐसे में अब वह अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी से बदला लेने की तैयारी कर रहे हैं। सपा के दो बागियों में से एक बसपा से और दूसरा निर्दलीय चुनावी मैदान में है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू का कहना है कि अगर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ किसी बागी ने पर्चा भरा है तो उसका पर्चा वापस कराया जाएगा। अन्य बागियों से बातचीत कर उसे पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए मनाया जाएगा। यदि कोई गलत कर रहा है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। भीतरघात बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा।

बलिया सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का कहना है कि पूरा संगठन अपने प्रत्याशी के साथ है। यदि किसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा गड़बड़ी और दूसरे उम्मीदवार का प्रचार किया जाता है तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी। साथ ही अगर कोई दूसरा उम्मीदवार पार्टी का बैनर का प्रयोग करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago