Categories: बलिया

मंत्री दानिश अंसारी ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां

बलिया में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 नवीन पेयजल परियोजनाओं का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराते हुए जनोपयोगी बनाया गया।

इन कार्यों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की सुविधा प्राप्त करायी गयी। इस कार्य में रू0 32.87 करोड़ की कुल परियोजना लागत आयी । योजनान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों (शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल इत्यादि) की रू0 65.52 करोड़ की 15 नवीन परियोजनाओं के शिलान्यस हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अतिशीघ्र मा० जनप्रतिनिधियों से तिथि निर्धारित करा कर शिलान्यास कराया जायेगा।

इन्फास्ट्रक्चर डेवलेपमेन्ट इन माइनाइरिटी इन्स्टीट्यूशन्स (आई.डी.एम.आई.) योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित 24 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं में आधारभूत संरचना के विकास धनराशि रू0 5.42 करोड़ से किया गया है। इसके तहत शिक्षण कक्ष, छात्रावास, शौचालय इत्यादि का निर्माण कराया गया। इन कार्यों में लाभान्वित शिक्षण संस्थाओं के छात्र / छात्राओं को शिक्षा हेतु बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुई है।

मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत ई-लर्निंग ऐप (MELA) विकसित किया गया है। इस ऐप में मदरसा पाठ्यक्रम के अनुरूप दीनियात व एन. सी. ई.आर.टी. पाठ्यक्रम की पाठ्य सामग्री, ऑडियो / वीडियो तथा सामान्य ज्ञान से जुड़ी अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। लाइव क्लासेस की व्यवस्था भी ऐप में की गई है। ऐप की लांचिंग दिनांक 04 जुलाई 2022 को की जा चुकी है। इससे मदरसों के छात्र / छात्राओं को शिक्षा हेतु एक ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।

हज- 2022 में लखनऊ इम्बारकेशन से 4256 व नई दिल्ली इम्बारकेशन से 3196 इस प्रकार उ०प्र० के कुल 7452 हज यात्री भेजे गये। वर्ष 2017 से ही प्रतिवर्ष हज यात्रियों के सुविधा के लिए सरकारी खर्च पर हज सेवक ( खादिमुल हुज्जाज) भेज जा रहे हैं। इसी क्रम में हज-2022 हेतु 50 हज सेवकों को भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago