बलिया में मीटर रीडिंग में गड़बड़ी की जा रही है। मीटर रीडिंग करने वाली एजेंसी के द्वारा हर माह लाखों रुपए लेकर भी अनियमितता बरती जा रही है। अधिकांश काम केवल कागजों पर ही हो रहा है और उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
सही मीटर रीडिंग न होने से विभाग को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिकारियों ने जांच के दौरान एक स्कूल की रीडिंग की तो मीटर 15895 किलो वॉट बता रहा था जबकि अगस्त में जारी बिल में मात्र 440 किलो वॉट का अंकन था।
इस अनियमितता के सामने आने के बाद अधिकारियों ने कुल 1 लाख 68 हजार 211 रुपए का बिल निर्धारित करते हुए कार्यदायी संस्था मेसर्स क्वेस कारपोरेशन बिलिंग एजेंसी के बिल से धनराशि की कटौती करने की संस्तुति कर दी है। वहीं मीटर रीडर को बर्खास्त कर दिया गया है।
विद्युत अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह का कहना है कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पकड़ी गई है। कार्यदायी संस्था के बिल से कटौती की कार्यवाही शुरू की गई है। संबंधित मीटर रीडर को बर्खास्त कर दिया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…