Categories: बलिया

बलियाः मालखाने से बैग गायब, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बलियाः दस दिन पहले नरहीं कोतवाली क्षेत्र में मालखाने से बैग गायब होने का मामला सामने आया था। लेकिन घटना के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पीड़ित लगातार कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस बैग नहीं ढूंढ पाई।

बता दें कि नरहीं थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। जानकारी के मुताबिक शहर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के गायब होने की तहरीर 31 दिसम्बर 2021 को कोतवाली में दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस नोएडा से लड़की व लड़के को पकड़ कर कोतवाली लाने के बाद लड़की को छोड़ दिया जाता है।

चार जनवरी 2022 को तिलई खुर्द निवासी सचिन गुप्ता को पॉक्सो एक्ट और बलात्कार के मामले में जेल भेज दिया गया और सचिव का बैग मालखाने में जमा किया गया। 28 जुलाई को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सचिन गुप्ता 16 अगस्त 2022 को बैग लेने के लिए कोतवाली पहुंचा तो ऑफिस के मुंशी द्वारा दो बैग दिया जाता है।

तीसरा बैग मालखाने से गायब था, जिसमें एक मोबाइल, 15 हजार और कुछ सामान उपयोगी था। अब सवाल यह उठता है कि मालखाने से बैग कैसे गायब हो गया। कोतवाली पुलिस को मोबाइल का आईएमईआई नंबर भी दिया गया है लेकिन पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। कोतवाली मालखाने से बैग का गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। उधर सचिन गुप्ता अपने बैग के लिए कोतवाली का दस दिनों से चक्कर काट रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को जानकारी है कि बैग किसके पास है। लेकिन पुलिस फिर भी कार्रवाई नहीं कर रही।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago