Categories: featured

बलिया: 940 ग्रापं में पंचायत सहायकों की भर्ती को लेकर मेरिट लिस्ट तैयार, जल्द होगी नियुक्ति

बलिया जिले की 940 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राम स्तर पर इसी सूची चस्पा कर ली गई है साथ ही बताया जा रहा है कि मेरिट लिस्ट की फाइल रिकार्ड सहित 2 दिन में जिला मुख्यालय आ जाएगी। इसके बाद आगे के काम होंगे और 8 सितंबर तक नियुक्ति प्रकिया पूरी करने का लक्ष्य है।

मेरिट लिस्ट जिला मुख्यालय आने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी मेरिट लिस्ट का परीक्षण करने के बाद वापस ग्राम पंचायतों को भेजेगी और फिर नियुक्ति प्रकिया शुरु होगी। नगरा विकासखंड की बात करें तो 94 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों में नियुक्त होने वाले पंचायत सहायकों की मेरिट सूची तैयार कर पंचायत भवन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दी गई।

बता दें कि नगरा सबसे बड़े ब्लाक के 94 ग्राम पंचायतों में 1282 आवेदन पत्र जमा हुए थे। सचिवों की माने तो किसी किसी ग्राम पंचायत में उच्च योग्यताधारी व डिप्लोमा होल्डर भी आवेदन किए थे। वहीं चिलकहर ब्लाक के 66 ग्राम पंचायतों में सहायक पंचायक की होनी है। इसके लिए 940 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। 6 आवेदन कोविड मृतक परिवार के हैं। एडीओ पंचायत चौथीराम ने बताया कि मेरिट सूची बनाकर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago