Categories: बलिया

बलिया- टीडी कॉलेज में छात्र नेताओं की बैठक, अस्पताल में भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, आंदोलन का किया आह्वान

बलिया के टीडी कॉलेज के जयप्रकाश नारायण सभागार में छात्र नेताओं की बैठक हुई। जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के सवाल उठाए गए। छात्रनेता सूरज यादव के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध भी जताया साथ ही आंदोलन का अह्वान किया।

बैठक में मौजूद पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने कहा कि छात्रों को इस मुददे पर एक होकर इस लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना होगा और आमजन की समस्या पर आवाज को बुलंद करना होगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हर व्यक्ति का अधिकार होना चाहिए। पूर्व महामंत्री आशुतोष ओझा और ओमकार सिंह ने कहा कि यह समस्या विगत कई सालों से है और अब तो हद हो गई है। अब हमें अपनी लड़ाई मुकम्मल लड़नी होगी। अस्पताल अब भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

वहीं बैठक में प्राइवेट प्रैक्टिस और जांच के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी जैसी गम्भीर समस्याओं पर चिंता जाहिर कर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, सिंटू यादव, पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव, ओमकार सिंह, आकाश सिंह, अमित सिंह, अभिनव चंचल, तेजप्रताप, हिमांशु, अनुराग, अमन, मदनी मोरिश, साजिद कमाल, अनीस सिंह, सतीश उपाध्याय, नौजवान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव व संचालन छात्रनेता प्रवीण कुमार सिंह ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago