बलिया जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार बुधवार को अपराह्न में निर्वाचन आयोग के वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस निरीक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों को आने का निमंत्रण दिया गया था ताकि उनकी उपस्थिति में ही ईवीएम या वीवीपैट मशीनों को खोला जा सके। इसमें मात्र अपना दल के ही सदस्य आए थे।
कुछ निजी कारणों से इन मशीनों को नहीं खोला गया।उन्होंने नोडल अधिकारी को वहां खराब पड़े बैटरी और बक्से को हटाकर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने वहां के नोडल अधिकारी को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन विभाग के बाबूओं के कार्यप्रणाली की समीक्षा की और उनके फाइलों का भी आकलन किया और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है इसलिए अभी से तैयारियां शुरू कर दीजिए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…