Categories: बलिया

बलिया- विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर लगा दहेज प्रताड़ना का आरोप

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के आरोप को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रीती राजभर पुत्री चुन्नू राजभर निवासी बालूपुर थाना खेजुरी की शादी 16 फरवरी 2022 को सन्नू राजभर पुत्र बिरेंद्र राजभर निवासी पिण्डहरा के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रीती ने मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मृतका का पति बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
घटना की जानकारी जैसे ही घर वालों को लगी तो इसकी सूचना बांसडीह पुलिस सहित मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतका के पिता ने बांसडीह कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दी है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। संबंध सुधारने के लिए कई बार कोशिश की गई। ससुराल वालों ने ही गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago