Categories: बलिया

बलिया- तेज तफ्तार कार ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, हादसे में एक छात्र की मौत

बलिया। रसड़ा- कासिमाबाद-गाजीपुर रोड पर हादसा हो गया। जहां अखनपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में लोगों ने CHC रसड़ा पहुंचाया। डॉक्टर्स ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 10वीं का छात्र अठिलापुरा गांव निवासी संस्कार सिंह (19) पुत्र बृजेश सिंह अपने साथी छात्र अंकित गुप्ता (20) निवासी सिंगही के साथ बाइक से स्कूल की ओर जा रहे थे। तभी अखनपुरा मोड़ के पास बोलेरो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों घायलों को लोग रसड़ा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने छात्र संस्कार सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित गुप्ता का उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago