मनियर- जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर झोंक दी फायर, छानबीन शुरू

बलिया – मनियर थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव में जमीन के आपसी विवाद में भाई ने भाई को गोली मारी दी। संयोज ठीक रहा कि गोली ईट की दिवाल में जा लगी। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि उक्त गांव में जमीन के लिए परिवार में विवाद चल रहा था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एक भाई ने दूसरे भाई को घर में प्रवेश करने से रोका। इसी बात पर तू—तू, मैं—मैं के बाद विवाद बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई पर फायर झोंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंदूक से निकली गोली बीच बचाव में संयोग बस ईट कि दीवाल पर जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ की स्थिति मच गई। किसी ने सूचना पुलिस को दें दी गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

अरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में गोली चली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago