बलियाः नाबालिग को भगाने के आरोपी को सात साल की सजा

बलिया। नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को कोर्ट ने 7 साल के कारावास और 25 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को 1 साल जेल में रहना पड़ेगा। कोर्ट में 2015 के केस में यह फैसला दिया है।

जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त 2015 की रात में नाबालिक लड़की को ग्राम बहुआरा पोस्ट बिगही थाना सहतवार जिला बलिया का अजय कुमार अपने दो तीन साथियों के सहयोग से बहला फुसलाकर कर भगा ले गया।  जिसके बाद नाबालिग के पिता ने इस संबंध में आरोपियों युवकों के घर जाकर शिकायत की तो उनके परिजनों से जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की। जिसके बाद थाने की ओर से न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। फरियादी की तरफ से सबूत पेश किए गए। अभियोजन पक्ष की तरफ से दिनेश कुमार सिंह विशेष लोक अभियोजक पाक्स़ो व बचाव पक्ष की तरफ से महेश तिवारी की बहस सुनने के बाद अभियुक्त के खिलाफ दोष सिद्ध साबित पाया।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश (पाक्सो कोर्ट) संख्या आठ गोविंद मोहन की अदालत ने अभियुक्त अजय कुमार उर्फ डिंपल बहुआरा थाना सहतवार को सात वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago