Categories: बलिया

बलियाः हत्या के मामले में आरोपी को 7 साल की सजा और 10 हजार का अर्थदंड

बलिया कोर्ट ने हत्या के मामले में आरोपी को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश की अदालत ने साल 2013 के केस में यह फैसला सुनाया है। जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर 2013 को करीब 9 बजे वादी के ट्यूबल नाथूपुर में खेत में विपक्षी श्रीभगवान पुत्र राम जन्म सुदामी देवी पत्नी श्रीभगवान और किरण पुत्र श्रीभगवान मिलकर दरवाजा खोलकर बांस गाड़ रहे थे।

इसी दौरान वादी के ताऊ उमाशंकर चौहान पुत्र डोमन चौहान ने बांस गाड़ने से मना किया। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा उनकी बेरहमी से मारपीट की। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई।

जहां सुनवाई के दौरान अभियोजन के तरफ से विष्णु दत्त पांडेय अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी व बचाव पक्ष की तरफ से रंगबली सिंह अधिवक्ता की बहस सुनने के उपरांत अभियुक्त श्रीभगवान पुत्र रामजन्म ग्राम नाथूपुर थाना रसड़ा को दोषी पाया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago