बलिया- सूदखोरों से परेशान व्यापारी हुआ लापता, 2 महीने से नहीं लौटा घर

बलिया में सूदखोरों का आंतक देखा जा रहा है। यहां पहले सूदखोरों से परेशान होकर बंदूक व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। अब बालेश्वर मंदिर मार्ग स्थित एक दवा व्यापारी सूदखोरों से परेशान होकर घर से लापता हो गया है।

व्यापारी के पत्नी ने बताया कि दो माह से व्यापारी लापता है। सूदखोर दुकान पर आकर पति के बारे में पूछते रहते हैं। धमकी देती हैं। सूदखोरों के भय से छोटे-छोटे बच्चों के संग मायके में रहती हैं। लेकिन सूदखोरों का आंतक इतना है कि पूरा परिवार परेशान है।

यह पहला मामला नहीं है। दवा व्यापारी जैसे सैकड़ों व्यापारी, मजदूर और आमलोग की लंबी सूची है, जो एक बार ब्याज पर पैसा लेने के बाद इस दलदल से नहीं निकल सके। प्रॉपटी गिरवी रखकर कहीं गुमनाम हैं।

इधर नंदलाल सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस की चार टीमें आरोपितों की तलाश में झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, उतराखंड और राजधानी में भटक रही है। जिला प्रशासन के अल्टीमेटम और पुलिस के सख्त रवैये से मुख्य आरोपी कोर्ट में हाजिर होने की संभावना जताई जा रही है। न्यायालय परिसर में सुरक्षा कड़ी हो गई। इसे देखते हुए जिले का पुलिस महकमा अलर्ट है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago