बलिया- पिपरा कलां गांव में मारपीट की घटना में घायल शख्स ने लिखा पत्र, की सुरक्षा की मांग !

बलिया डेस्क:  पिछले दिनों नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलां गांव में चुनावी रंजिश  में घायल चंद्रभान सिंह ने बयान जारी किया है। वाराणसी में अपना इलाज़ करा रहे चंद्रभान सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मीडिया को भेजे एक पत्र में उन्होंने कहा है कि अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं जिससे मेरे और मेरे परिवार पर जान माल का खतरा है। मैं पुलिस प्रशासन से निवेदन करता हूँ कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी अविलम्ब करें जिससे कि मेरे परिवार की सुरक्षा हो सके।

चंद्रभान सिंह ने पत्र में क्या लिखा

घायल चंद्रभान सिंह ने मीडिया को भेजे पत्र में अपनी हालत के बारे में बताते हुए लिखा है  पिपरा कलां गांव में  हुई घटना में मेरा एक कन्धा टूट चूका है। सर में तीन गहरे गहरे चोट के घाव है, ट्रामा सेंटर में भर्ती के दौरान मुझे दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद मुझे हार्ट स्पेसलिस्ट को रेफर किया गया। जहाँ मेरा इलाज़ चल रहा है।  उन्होंने पत्र में लिखा कि घटना वाले दिन नामजद अभियुक्तों के आलावा कुछ और लोग भी थे जो मुझे ललकारने और मारने में शामिल थे, जिनमें प्रमुख रूप से मनीष सिंह, धीरज के बड़े भाई धीरेन्द्र सिंह गुड्डू पुत्र प्रसिद्ध नाथ सिंह, सन्नी श्री (पोलू ) पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, अजय सिंह पिंकू पुत्र परमात्मा सिंह के साथ कुछ और लोग भी थे। जिनका नाम मैं अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी को अपने बयान में दर्ज कराऊंगा। मैं चौथे स्तम्भ मीडिया के माध्यम से शासन- प्रशासन से ये गुहार लगाते हुए निवेदन करता हूँ कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी अविलम्ब करें, अन्यथा मेरे और मेरे परिवार पर जान-माल का ख़तरा है।

पुत्री भी कर चुकी हैं सुरक्षा की मांग

बता दें की चंद्रभान सिंह की पुत्री अमृता सिंह ने भी 5 अप्रैल को बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने भी अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा, मेरे घर में अभी कोई पुरुष इस वक्त मौजूद नहीं है विपक्षी हमारे घर आते हैं और अश्लील हरकत हम बच्चियों के साथ करते हैं घर में तोड़फोड़ और अपमान भी करते हैं। जिससे मेरे जीवन को भी खतरा है ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक महोदय से आग्रह है की मुझे सुरक्षा देने के साथ-साथ न्याय संगत जांच कराई जाए।

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि जिले के सोहांव  ब्लाक के पिपरा कलां गांव में तीन अप्रैल को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी होने के बाद ईंट पत्थर चलने लगे। इसी में चंद्रभान सिंह को सिर पर गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद उनको वाराणसी रेफर किया गया था। इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को हिरासत में भी लिया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago