Categories: बलिया

बलियाः काम दिलाने के नाम पर कंपनी से 45 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया में कंपनी को काम दिलाने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी के मामले में जांच कर रही पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीते 1 सितंबर को शहर के निरालानगर निवासी संतोष कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बजाज कंट्रक्शन कंपनी के नाम से फर्म है। फेफना के गंगहरा निवासी कौशल सिंह पुत्र बब्बन सिंह और कुछ लोगों के साथ उनकी मुलाकात करा कर उनकी कंपनी को वर्क ऑर्डर दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपए ले लिए।

आरोपियों ने फर्म मालिक को झांसा देने के लिए 1 करोड़ का फर्जी ड्राफ्ट भी दिया। देनदारी चुकाने के लिए 22 लाख का चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रभुनाथ यादव निवासी चोगड़ा, राजकुमार राजभर निवासी मयूर विहार, कौशल सिंह निवासी गंगहरा फेफना, राजेश कुमार निवासी जनकपुरी दिल्ली, संजय कुमार निवासी गाजियाबाद, मंजीत निवासी जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इसके बाद शहर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि रेलवे क्रासिंग काजीपुरा के पास अभियुक्त प्रभुनाथ यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी कुकरहा चोगड़ा को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago