Categories: featured

बलिया- महिला आरक्षित सीट पर आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे शख़्स ने कहा- साहब मेरी कांट्रैक्ट पर शादी करा दो

बलिया डेस्क । पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट को जारी कर दिया गया है। लिस्ट के जारी होने के साथ ही कई लोगों के चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया है। जिसके चलते लिस्ट से असंतुष्ट लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को एक व्यक्ति कलेक्ट्रेट में अजीबो-गरीब आपत्ति लेकर पहुंचा।

उसने अपनी सीट महिला के लिए आरक्षित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए फरियाद की कि या तो सीट से आरक्षण खत्म कर दिया जाए या फिर उसकी पांच साल के लिए कांट्रैक्ट परशादी करा दी जाए। व्यक्ति का नाम नवीन राय है, जो शहर से सटे पटखौली का रहने वाला है। बताया जा रहा है नवीन पिछले 15 सालों से प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।

लेकिन जब चुनाव लड़ने का वक्त आया तो उसकी सीट को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया। इससे नवीन के चुनाव लड़ने के सपनों पर पानी फिर गया। हालांकि नवीन ने यहां हार नहीं मानी, वो सीट से आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर अपनी कलेक्ट्रेट पहुंच गया। नवीन ने मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को एक पत्रक सौंपा।

जिसमें उसने मांग की कि सीट सामान्य पुरुष के लिए कर दिया जाए या फिर पांच सालों के लिए धर्मपत्नी उपलब्ध करवा दी जाए, जिससे वो चुनाव में भाग ले सके। बता दें कि नवीन की शादी नहीं हुई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

6 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

1 week ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago