बलियाः आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस अवैध शराब तस्करों पर नकेल कस रही है। इसी बीच बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दयाछपरा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है।
पुलिस ने सुबह के वक्त यह पूरी कार्यवाही की। जहां मक्के के खेत में दबिश देकर केमिकल सहित शराब बनाने के उपकरण, पैकिंग मशीन आदि बरामद किए और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम मुन्ना वर्मा बताया जा रहा है। मुन्ना का हरखू ब्रह्म बाबा के स्थान के बगल में मक्का के खेत है। उसी में वह शराब बनाने के काम करता था।
ग्रामीणों की मानें तो यह धंधा मुन्ना के द्वारा महीनों से चलाया जा रहा था। वहीं पुलिस की कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…