Categories: बलिया

बलियाः विचाराधीन कैदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरु

बलिया जिला जेल में बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है। जिसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर सुरेश कुमार कार्रवाई में जुट गए हैं।

बता दें कि बलिया के विचाराधीन बंदी जवाहर लाल यादव पुत्र स्वर्गीय राजनारायण यादव निवासी ग्राम धनईपुर सराय भारती थाना रसड़ा की 13 सितंबर 2022 को तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।

अब बंदी की मौत के कारण के खुलासे के लिए जांच बैठाई गई है। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ सुरेश कुमार ने सूचित किया है कि इसके सम्बंध में यदि कोई साक्ष्य, सबूत या बयान आदि प्रस्तुत करना है तो 15 फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago