Categories: बलिया

बलिया- बाइक को टक्कर मार चाय की दुकान में घुसा मैजिक वाहन, 3 युवती समेत आधा दर्जन घायल

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहाँ नरला गांव के पास शुक्रवार की सुबह सिकन्दरपुर की ओर से आ रही मैजिक बाइक को टक्कर मारते हुए चाय की दुकान में जा घुसी। जिससे घटना में बाइक सवार तीन युवतियों समेत चाय पी रहे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने 3 युवतियों समेत 4 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कोचिंग से आ रहीं युवतियों को मारी टक्कर– बताया जा है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हर्नाटार गांव निवासी रीना 22 वर्ष पुत्री हरिशंकर यादव, सोनम यादव 18 वर्ष पुत्री रामेश्वर यादव और सोनी यादव 18 वर्ष पुत्री सुगन यादव एक बाइक पर सवार होकर कोचिंग करके चंदाडीह रोड से वापस आ रही थीं। नरला गांव के पास उभांव सिकन्दरपुर थाना के बार्डर पर जैसे ही उनकी बाइक सिकन्दरपुर बेल्थरारोड मार्ग पर पहुंची उसी दौरान बलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही आइसक्रीम बेचने वाली एक मैजिक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।

चाय पी रहे 6 लोग घायल- हादसे में तीनों युवतियां बाइक से उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर बाइक को टक्कर मारने के बाद मैजिक पास के ही एक चाय की दुकान में जा घुसी। जिससे वहां चाय पी रहे सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा निवासी उप्र मत्स्य जीवी सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी 65 साल और 2 अन्य अज्ञात लोग घायल हो गए।

इधर हादसे के बाद देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से चार घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद रीना, सोनम, सोनी व रमेश चंद्र साहनी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना को अंजाम देकर मैजिक चालक वाहन छोड़ फरार होने में सफल रहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago