बलिया। जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी युवक की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के अनुसार नगपुरा गांव निवासी नंदलाल राम ने सोमवार सुबह चितबड़ागांव थाने में सूचना दी कि उसका पुत्र 19 वर्षीय चंदन कुमार बेहोशी की हालत में गांव के निवासी हरिशंकर राम के घर पड़ा है।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उस समय युवक की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गए युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के साथ ही उसकी मां व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
बता दें कि नगपुरा निवासी 18 वर्षीय चंदन का गांव के ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार की रात प्रेमिका ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। इस बीच, घर में उसके भाई ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवती के भाई ने कुल्हाड़ी से बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। सोमवारसुबह जब चंदन घर में नहीं मिला तो उसके पिता नंदलाल राम ने मामले से पुलिस को सूचना दी।
संदेह के आधार पर पुलिस चंदन की प्रेमिका के घर पहुंची तो उसका शव बरामद हुआ। इस संबंध में चितबड़ागांव के एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नंदलाल की तहरीर पर चंदा, उसकी मां अनिता व भाई सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सारे आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…