बलिया। जनपद में सोमवार को 19 केंद्रों पर 60 सत्र लगाकर 2462 लोगो का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की सोमवार को 2462 लोगों ने टीका लगवाया । जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 1743 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी।
साथ ही 719 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गयी। लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2.0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अपॉइंटमेंट ले सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है की कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना कोरोना टीकाकरण करवा लें | सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज़ लें और कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करते रहे | मास्क, सैनीटाइज़र, सामाजिक दूरी का पालन ज़रूर करें।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…