बलिया में प्रेमिका के घर गये प्रेमी युवक की हत्या, युवती के भाई के खिलाफ केस दर्ज

बलिया। जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी युवक की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के अनुसार नगपुरा गांव निवासी नंदलाल राम ने सोमवार सुबह चितबड़ागांव थाने में सूचना दी कि उसका पुत्र 19 वर्षीय चंदन कुमार बेहोशी की हालत में गांव के निवासी हरिशंकर राम के घर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उस समय युवक की मृत्यु हो चुकी थी।  पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गए युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के साथ ही उसकी मां व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

बता दें कि नगपुरा निवासी 18 वर्षीय चंदन का गांव के ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार की रात प्रेमिका ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। इस बीच, घर में उसके भाई ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवती के भाई ने कुल्हाड़ी से बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। सोमवारसुबह जब चंदन घर में नहीं मिला तो उसके पिता नंदलाल राम ने मामले से पुलिस को सूचना दी।

संदेह के आधार पर पुलिस चंदन की प्रेमिका के घर पहुंची तो उसका शव बरामद हुआ। इस संबंध में चितबड़ागांव के एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नंदलाल की तहरीर पर चंदा, उसकी मां अनिता व भाई सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सारे आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago