Categories: बलिया

बलियाः घर से भागा प्रेमी जोड़ा, शादी करने से पहले ही पुलिस ने पकड़ा

बलिया के बांसडीहरोड के गांव के प्रेमी युगल अचानक घर से लापता हो गए। दोनों भागकर शादी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवक-युवती को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि समझौता नहीं हुआ तो केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती अचानक ही गायब हो गई। परिजन घबरा गए। युवती की तलाश की। इसी बीच जानकारी मिली कि लड़की गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई है। जिसके बाद लड़की की मां थाने पहुंची और अपनी बेटी के अपहरण की बात बताई। महिला की बात सुनकार पुलिस ने जांच शुरु की और कुछ देर बाद युवक-युवती के शंकरपुर भवानी मंदिर के पास मौजूद होने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस परिजनों के साथ पहुंची। वहां प्रेमी व कुछ लोगों के बीच बहस हो रही थी। पुलिस के वहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। जिन्हें जवानों ने शांत कराया। वहीं युवक-युवती दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। लेकिन एक ही गांव के होने के चलते परिजनों को यह मंजूर नहीं था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। लेकिन कुछ हल नहीं निकला।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago