सपा-बसपा गठबंधन ने बढ़ाई मुश्किलें, क्या बलिया सीट बचा पायेंगे BJP के भरत?

बलिया

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ आने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं।

जिन सीटों पर 2014 में भाजपा ने मोदी लहर के सहारे कब्ज़ा जमाया था, वह सीटें अब सपा-बसपा गठबंधन के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। इन सीटों में पूर्वांचल की बेहद अहम सीट बलिया भी शामिल है। जहां 2014 लोकसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार भरत सिंह ने जीत कर भगवा लहराया था।

फ़ोटो-सांसद भरत सिंह फेसबुक पेज

उन्होंने सपा के उम्मीदवार नीरज शेखर  को भारी मतों से हराया था। यहां बसपा चौथे स्थान पर थी। जबकि मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल ने यहां तीसरा स्थान हासिल किया था। अब कौमी एकता दल का बसपा में विलय हो चुका है और बसपा 2019 का चुनाव सपा के साथ लड़ने जा रही है।

 

गठबंधन के इस नए समीकरण को देखते हुए यह कहना मुश्किल नहीं कि अब भाजपा के लिए इस सीट को बचा पाना बेहद मुश्किल है। 2014 में भाजपा के उम्मीदवार भरत सिंह ने 17 लाख 68 हज़ार 271 वोटर्स वाली बलिया लोकसभा सीट पर 3 लाख 59 हजार 758 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था।

वहीं सपा उम्मीदवार नीरज शेखर 2 लाख 20 हजार 324 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कौमी एकता दल के उम्मीदवार अफज़ल अंसारी ने 1 लाख 63 हजार 943 वोट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस रेस में बसपा भी ज़्यादा पीछे नहीं थी।

फ़ोटो-सांसद नीरज शेखर फेसबुक पेज

बसपा के उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार पाठक ने यहां 1 लाख 41 हज़ार 684 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहे थे। 2014 में यहां 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन अब गठबंधन के बाद यहां प्रत्याशियों की संख्या भी कम हो सकती है।

इन तमाम फैक्टर्स के मद्देनज़र यहां भाजपा के कब्ज़े पर ख़तरा मंडराता नज़र आ रहा है, वहीं गठबंधन से बने वोटों के नए समीकरण सपा-बसपा उम्मीदवार की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। ख़ैर यह तो महज़ कयास हैं, असली नतीजों का फिलहाल चुनाव होने तक इंतेज़ार करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago