बलिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । फेसबुक पर पहले दोस्ती और फिर प्यार और धोखे का एक मामला बलिया में सामने आने के बाद चर्चा का बाज़ार गर्म है। इतना ही नहीं प्यार के लिए युवक और युवती ने शादी की डेट भी फिक्स कर ली थी और शादी के कार्ड भी बाटे जा चुके थे ।
खबर के मुताबिक फेसबुक पर धोखेबाजी से जुड़ा ये मामला बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। इस क्षेत्र के एक युवक को एक लड़की से फेसबुक पर प्यार हो गया। चैट कर बात आगे बढ़ती गई और शादी तक पहुंच गई। तिलक और शादी दोनों की तिथि लड़का और लड़की ने चैट के माध्यम से ही तय कर ली।
युवक के घर वालों ने 18 जनवरी को तिलक की तैयारी कर ली थी। गांव के लोग भी निमंत्रण पर लड़के के दरवाजे पर जमा होने लगे थे। गीत- संगीत के माहौल में हर कोई खुश था।
सभी लोग कन्या पक्ष से आने वालों का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनका कोई लोकेशन नहीं मिला। इससे वर पक्ष के लोग परेशान नजर आए।
बाद में लड़के पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर आए लोगों को भोजन करा दिया और अपनी मूर्खता पर पर्दा डालने के लिए असल बात को छिपा दी। इसके अगले दिन वर पक्ष के लोग जब कन्या के कहे अनुसार संबंधित गांव में पता करने गए तो वहां उसके बताए नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। वर पक्ष के लोग संबंधित लड़की की आइडी की पड़ताल कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।
बता दें की फेसबुक पर प्यार और शादी का चलन तेजी पर है लेकिन इसी फेसबुक जैसी दुनिया में धोखे भी कम नहीं हैं।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…