बलिया में ई-रिक्शा पलटने के वायरल वीडियो पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कसा तंज!

बलिया की बदहाल सड़कें इन दिनों चर्चा में हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्थानीय निवासी खराब सड़क और गड्ढों से होने वाली समस्याओं के बारे में बता रहा था कि तभी शख्स के पीछे से निकल रहा ई-रिक्शा पलट गया। अब इस वीडियो को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरा है वहीं बलिया डीएम सड़क मरम्मत की बात कर रहीं हैं।

गड्ढे से पलटा ई-रिक्शा- दरअसल बलिया-बांसडीह रोड क्षेत्र की कई जगहों की सड़कें जर्जर हो गई हैं। सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि आए दिन कोई न कोई वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त होता है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने से हालत और बिगड़ गई है। अभी दो दिन पहले ही इसी सड़क पर गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कई लोग चोटिल हो गए थे।

4-5 सालों से हालात बदतर- पिछले 4-5 साल से सड़क की ये दुर्दशा बनी हुई है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय ने बताया कि शासन की ओर से इस मार्ग को फोरलेन करने की योजना है। धन भी स्वीकृत हुआ, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। शहर के भीतर इस मार्ग पर शांति अस्पताल और गौरव नर्सिंग होम के बीच कई बड़े गड्ढे हैं। बारिश में पानी भरने से हादसे हो रहे हैं।

विपक्ष ने सरकार को घेरा- इधर अब बलिया की बदहाल सड़कों का वीडियो वायरल होने से विपक्ष सरकार को घेर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ट्वीट किया है उन्होंने बारिश में सड़कों पर गड्ढे में भरे पानी को भाजपाई विकास की नदी बताया। साथ ही लिखा की प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है।

मरम्मत में जुटा प्रशासन- वहीं अब जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल सड़क मरम्मत की बात कर रही हैं। जिन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बारिश के कारण फिलहाल सड़क की अस्थायी रूप से मरम्मत करा दी गयी है। अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद को सड़क की बेहतर तरीके से मरम्मत के लिए लिए निर्देशित भी किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago