बलिया- साधु की कुटिया से 25 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

बलिया में पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद तस्करों के हौसले इतने बुलंद है जिसका अंदाज़ा पुलिस भी को भी नहीं । खबर के मुताबिक दारु की पेटियों को बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव में स्थित लखी बाबा के कुटिया से बरामद किया गया है।  इस मामले में आधा दर्जन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। बरामद अवैध शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बतायी जा रही है।

पंजाब व हरियाणा में निर्मित शराब की खेप इलाके में पहुंच चुकी थी।  पहले इस कुटिया में एक साधु रहते थे। हालांकि फिलहाल यह खाली है। रात में मुखबिर की सूचना पर पहुंचे एसओ दोकटी विवेक पांडेय ने मौके पर मौजूद तकरीबन 288 पेटी को कब्जे में ले लिया। छानबीन में पता चला कि शराब को बिहार तस्करी के जरिये भेजने के लिये मंगवाया गया था। जांच के बाद पुलिस को पेटियों में रखी लगभग 34 सौ 56 बोतल शराब बरामद हुई।

थानाध्यक्ष के अनुसार इस मामले में बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा निवासी अंशु सिंह, लीलाछपरा निवासी अनिल गुप्त व नई बस्ती बैजू टाला निवासी हरेन्द्र यादव तथा छपरा (बिहार) के रिविलगंज थाना क्षेत्र के दलजीत टोला निवासी मनोज सिंह उर्फ बालाजी, बैजू टोला निवासी विरेन्द्र उर्फ धुरान व अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम में एसओ के साथ एसआई राजकपूर सिंह, कांस्टेबल अजय पाल, जयप्रकाश यादव, अरविंद शुक्ल, शिवाकांत यादव, अजय सरोज आदि थे।

इलाके के शोभाछपरा गांव में स्थित एक कुटिया से लाखों रुपये की शराब पकड़ने के लिये पुलिस को काफी परेशान होना पड़ा। कहा जा रहा है कि यदि पुलिस थोड़ा भी देर करती तो शराब बिहार पहुंच गया होता। जिले में पहुंच रही शराब की बड़ी खेप को तस्कर पहले नदी के किनारे सुरक्षित पहुंचाते हैं। पेटियों को रखने के बाद वह रात में शराब को बिहार भेजने का काम शुरु कर देते हैं। वह आम तौर पर भोर में ही इस कार्य को अंजाम देते हैं। सूत्रों की मानें तो बिहार की सीमा से करीब तीन किमी पहले बसे शोभाछपरा गांव के बाहर कुटिया में शराब की पेटियां पहुंच चुकी थीं। घाघरा नदी के रास्ते माल को पार करने का तानाबान भी बुन लिया गया था। इसी बीच किसी प्रकार पुलिस को इसकी भनक लग गयी। शोभा छपरा से बैरिया थाने की दूरी अधिक होने के कारण एसओ दोकटी विवेक पांडेय खुद पहुंच गये तथा शराब को पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कुछ और देर से पहुंचती तो शायद शराब की खेप पार हो गयी होती।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago