बलिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में सुखपुरा पुलिस ने एक पिकअप से 42 पेटी में 2016 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बरामद की गयी । वहीं पिकअप चालक फरार हो गया।
पुलिस की माने तो प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पीकप अवैध शराब लेकर गड़वार की ओर से सुखपुरा होते हुये बिहार जाने वाली है। सूचना मिलते ही हरकत में प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा द्वारा करमपुर मोड़ पर पहुंच कर चेकिंग में एक सफेद पीकप आती हुई दिखाई दी। टार्च की रोशनी से उक्त पीकप को रोका गया तो लगभग 100 मीटर पहले उसका चालक वाहन रोक कर फरार हो गया । पुलिस टीम द्वारा पीकप UP 60 T 6287 के पास पहुंच कर चेक किया गया तो 42 पेटी में 2016 शीशी,जिसपर BRUST CURRENT SUPER FINE MALT WHISKY का लेबल लगा अवैध अंग्रजी शराब बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना सुखपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है,तथा फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गयी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…