तत्काल अपलोड करें योजनाओं के पात्रों लोगों की सूची: डीएम

बलिया
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया की शासन द्वारा संचालित 8 विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं में छूटे हुए लाभार्थियों के चयन का काम सर्वे करके लगभग पूरा कराया जा चुका है तथा डाटा कलेक्शन की कार्यवाही की जा रही है ।उन्होंने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने से संबंधित योजनाओं के पात्र लोगों की सूची लेकर के तत्काल अपलोड करें ।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं वह सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों से इस आशय का प्रमाण पत्र ले ले कि इन 8 योजनाओं में कोई भी लाभार्थी अवशेष अब नहीं बचा है ।इस आशय का प्रमाण पत्र खंड विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी भी देंगे। ज्ञातव्य है 8 योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन ,दिव्यांग पेंशन ,विधवा पेंशन आयुष्मान भारत, अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ,प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी )प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )तथा मुख्यमंत्री आवास योजना हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से संबंधित विकासखंड मे संपर्क कराकर भरे गएफार्म को कलेक्ट करा लें ।आयुष्मान भारत योजना में विशेष रूप से सजगता बरतने के निर्देश दिए गए हैं और सीएमओ को निर्देशित किया गया है वह अपने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को संबंधित बीडीओ से सामन्वय व संपर्क करने के लिए निर्देशित करें ।जिलाधिकारी ने कहा है कि सर्वे के बाद भी अगर कोई लाभार्थी लाभ लेने से वंचित मिलता है तो इसके लिए संबंधित सर्वेक्षण कर्ता की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं जिन जिन ने लाभार्थियों का चयन किया गया है। खंड विकास अधिकारी अधिकारी व नोडल अफसर भी उसकी रैंडम चेकिंग कर लें। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों से भी रैंडम चेकिंग करवाई जाएगी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago