Categories: बलिया

बलिया- लाखों का घोटाला करने वाला लाइनमैन बर्खास्त, विभाग ब्याज के साथ करेगा वसूली

बलिया। बिजली विभाग में लाखों का घोटाला करने वाले टीजी-2 के लाइनमैन रामवचन राम को बर्खास्त कर दिया गया है। अधीक्षण विद्युत (वितरण मण्डल बलिया) के आदेश पर अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शुक्ला ने कार्रवाई की है। लाइनमैन से 29 लाख 81 हजार 88 रुपये की वसूली भी विभाग करेगा। इसमें राजस्व वसूली की धनराशि 18 लाख 84 हजार 475 रुपया और 10 लाख 96 हजार 613 रुपये ब्याज शामिल है।

बता दें मूलरूप से चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी निवासी राम बचन राम पुत्र स्व. भुवनेश्वर राम निलंबित थे, जिन्हें विद्युत वितरण खण्ड बैरिया कार्यालय से सम्बद्ध किया गया था। रामवचन पर ऑनलाइन कैश काउंटर के माध्यम से राजस्व संग्रह करने का आरोप है। जिन्होंने संग्रहित धनराशि का मिलान कराकर पूरी धनराशि जमा नहीं की थी।

लाइनमैन अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए गए, साथ ही विभाग को वित्तीय हानि पहुंचाने और उत्तरप्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारी आचरण नियामावली 1956 (यथा संशोधित) के संगत नियमों का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया है। लाइनमैन की बर्खास्तगी से विभागीय गलियारे में हड़कंप मच गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago