Categories: बलिया

बलिया- अवैध वसूली पर लाइनमैन को हटाया, अन्य कर्मचारियों पर जांच बैठने से हड़कंप

बलिया। बासंडीहरोड में ग्रामीणों को मुकदमे का डर दिखाकर अवैध वसूली करने वाले लाइनमैन पर सख्त कार्रवाई की गई। लाइनमैन को नौकरी से निकालने के साथ ही जेल में बंद भी किया गया। इसके अलावा अन्य कर्मचियों के खिलाफ भी जांच चल रही है। लाइनमैन के खिलाफ शिकायत सही पाये जाने के बाद कार्रवाई की गई है। मामले में एसडीओ का साफ कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल टकरसन फीडर क्षेत्र में बीते शुक्रवार को फुलवरिया गांव के सौदागर प्रसाद ने थाने में लाइनमैन के खिलाफ धमकी देकर अवैध वसूली करने की शिकायत की थी। पुलिस की जांच में यह बात साफ हो गई कि आरोप सही है। पुलिस ने लाइनमैन को पकड़ा तो उसने पूरी विभागीय व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। इकरारनामा में बताया कि अधिकारी ने पैसे वसूलने के लिए दबाव बनाया था। और जब पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी तो हड़कंप मचा गया।

वहीं मामले के उजागर होने के बाद लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया जबकि अन्य आरोपित के खिलाफ जांच चल रही है। मामले में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) हरिओम गुप्ता का कहना है कि लाइनमैन को हटा दिया गया है। जिन कर्मचारियों का नाम सामने आया है उनकी भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं देखना होगा कि विद्युत विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारियों पर कैसी कार्रवाई करते हैं। और मामले के तार कहां तक जुड़े होते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago