Categories: बलिया

बलिया का बहुचर्चित खाद्यान्न घोटाला: तत्कालीन 2 कोटेदार वाराणसी से गिरफ्तार

बलिया के बहुचर्चित खाद्यान्न घोटाले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी वाराणसी से हुई है। मामले में तत्कालीन दो कोटेदारों को EOW वाराणसी सेक्टर की टीम ने शनिवार को कचहरी से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर 50 लाख रुपये गबन का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं EOW वाराणसी के निरीक्षक सुनील वर्मा के मुताबिक गबन मामले में गिरफ्तार दोनों की आरोपी गबन मामले में शामिल थे। बलिया के रेवती थाना अंतर्गत कंचनपुर निवासी कोटेदार बरमेश्वर मिश्रा और रेवती थाना अंतर्गत पचरूखा निवासी कोटेदार कामता प्रसाद पर 50 लाख के गबन का आरोप लगा है। जिन्होंने श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न और नकद पैसे दिए जाने की योजना में हुए 50 लाख का घोटाला किया था।

2002-2005 में हुआ था घोटाला- केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (एसजीआरवाई) का क्रियान्वयन साल 2002 से 2005 के बीच जनपद बलिया में किया गया था। इस दौरान बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई थी। योजना के तहत बलिया जनपद के विभिन्न गांवों में मिट्टी, नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, पटरी मरम्मत कार्य, संपर्क मार्ग निर्माण, पुलिया निर्माण कार्य आदि के लिए श्रमिकों का चयन कर कराया जाना था।

श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न और नकद पैसे दिए जाने का निर्देश था। इस मामले को लेकर वर्ष 2006 में बलिया जिले के विभिन्न थानों में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सरकार ने ईओडब्लू को सौंप दी थी। मामले में कई आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

EOW वाराणसी ईकाई ने घोटाले की विवेचना में पाया कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोटेदारों से मिलीभगत की। और कार्ययोजनाओं की पत्रावलियो पर पेमेंट ऑर्डर, मास्टर रोल और खाद्यान्न वितरण रजिस्टर में कूटरचना कर सरकारी धन लगभग 20 लाख और खाद्यान्न लगभग 4400 क्विंटल (कीमत लगभग 30 लाख ) कुल लगभग 50 लाख रुपये का गबन किया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago