Categories: बलिया

बलियाः केबल खींचते समय करेंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना संसार टोला गांव की है। यहां केबल खींचते समय ये हादसा हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पिता की तहरीर पर बिजली विभाग जयप्रकाशनगर और मोंटोकार्लो के संचालक पर केस दर्ज किया गया है।

जयप्रकाश नगर में पुरानी लाइन को बदलकर केबल खींची जा रही है। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर तैनात सुनील यादव संसार टोला गांव में केबल खींच रहा था। इसी दौरान खंबे में बिजली सप्लाई हो गई। इससे सुनील करेंट की चपेट में आ गया।

इसके बाद ग्रामीण सुनील को प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां उसका प्राथमिक उपचार तक नहीं हो पाया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही मां लक्ष्मीना देवी, पत्नी हेवान्ति देवी व पुत्र पवन, रितिक, पुत्री पूजा रोने लगीं।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई चिकित्सक उपलब्ध होता तो सुनील का प्राथमिक उपचार हो जाता। अस्पताल की व्यवस्था बेपटरी है। बैरिया अवर अभियंता सुनील पाल का कहना है कि जयप्रकाशनगर में लाइनमैन सुनील यादव की मौत के लिए मोंटोकार्लो कंपनी के कर्मचारी जिम्मेदार हैं। बिना शटडाउन लिए उसे खंभे पर चढ़ा दिए थे। इसके चलते विद्युत स्पर्शाघात से सुनील यादव की मौत हो गई। मोंटोकार्लो कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नियमानुसार मृतक लाइनमैन के परिजनों को सहायता दी जाएगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago