Categories: बलिया

बलिया- भीषण सड़क हादसे में लेखपाल की मौत, घायल एक शख्स का इलाज जारी

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक लेखपाल की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बिड़हरा गांव के पास बस की चपेट में आने से लेखपाल शंभू राम की मौत हुई और दूसरा बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सोनपुरवा निवासी लेखपाल शंभू राम की तैनाती रसड़ा तहसील पर थी। वे सोमवार को अपने एक साथी पूर्व लेखपाल बादशाह राम के साथ बाइक से नगरा की तरफ जा रहे थे। उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरे, तभी सामने से आ रही सरकारी बस सड़क पर गिरे शंभू राम को रौंदते हुए आगे निकल गयी।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन घायल की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर्स ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है। हादसे को लेकर फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago